फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   छात्र का शव फंदे पर लटका मिला

छात्र का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 12 Dec 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
छात्र का शव फंदे पर लटका मिला
बांदा। घर के नजदीक स्थित एक मकान में 10वीं के छात्र का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने दो पड़ोसियों पर घर से लिवा जाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव की है। बुधवार को देर रात पेशे से किसान रामकिशोर श्रीवास के 16 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र का शव पड़ोस में स्थित एक मकान में फांसी पर टंगा मिला। इस मकान का मालिक कहीं बाहर रहता है।
विज्ञापन


मकान की देखरेख रामकिशोर श्रीवास ही करते हैं। उनका इसमें इस्तेमाल भी है। शव टंगा देख परिजनों यूपी-100 को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मेडिकल कालेज पहुंचा दिया। वहां डाक्टरों ने भी मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई महेंद्र ने बताया कि गांव के दो युवक वीरेंद्र को घर से लिवा ले गए थे। आरोप लगाया कि मारने पीटने के बाद से सूने घर में फांसी पर लटका दिया। महेंद्र के मुताबिक आरोपियों से एक वर्ष से पैसे के लेनदेन को लेकर रंजिश चल रही थी। उधर, कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि परिजनों ने दो लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed