{"_id":"5a19b9f54f1c1b156b8b83eb","slug":"121511635445-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों फायरिंग
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
राजेपुर। ग्राम सभा भाऊपुर चौरासी की सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर दूसरे दिन शनिवार को भी भाऊपुर चौरासी और ऊगरपुर के ग्रामीणों के बीच फायरिंग हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष भाग गए।
शुक्रवार को भाऊपुर चौरासी की ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने के दौरान ऊगरपुर के ग्रामीणों से प्रधान के समर्थकों का विवाद हो गया था। दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग हुई थी। प्रधान धर्मपाल सिंह ने ऊगरपुर के आधा सैकड़ा ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी थी। एसओ रामप्रसाद चौधरी ने कहा था कि जांच के बाद कार्रवाई की
जाएगी। तहरीर के बावजूद पुलिस ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा। पुलिस के ढुलमुल रवैये को लेकर शनिवार को फिर भाऊपुर चौरासी और ऊगरपुर के ग्रामीणों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों पक्ष भाग चुके थे। एसआई डोरीलाल का कहना था कि फायरिंग नहीं हुई है। किसी ने गलत सूचना दे दी थी। हां जमीन को लेकर विवाद जरूर है, नजर रखी जा रही है। जल्द ही संदिग्ध लोगों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर फायरिंग
शुक्रवार को भी हुई थी फायरिंग, प्रधान ने दी थी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो