फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   12 quintals of firecrackers recovered from a house in Jhinjhak

Kanpur News: झींझक के एक घर से 12 क्विंटल पटाखा बरामद

Sun, 16 Nov 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 16 Nov 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
12 quintals of firecrackers recovered from a house in Jhinjhak
झींझक। नगर में रविवार शाम बड़ा चौराहा स्थित एक घर में छापामारी कर मंगलपुर पुलिस व एसओजी टीम ने करीब 12 क्विंटल अवैध पटाखा व पटाखा बनाने के उपकरण समेत सामग्री बरामद की है। आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


अवैध पटाखा भंडार को लेकर पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। पिछले दिनों लाइसेंसियों के यहां स्टॉक की जांच की गई थी। इधर मंगलपुर पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर रविवार शाम एसओजी टीम व निरीक्षक मंगलपुर महेश कुमार ने फोर्स के साथ झींझक के बड़ा चौराहा निवासी आयुष उर्फ हर्ष गुप्ता के घर व गोदाम में छापेमारी की। वहां से करीब 12 क्विंटल अवैध पटाखे तथा पटाखा बनाने के उपकरण मिले।
विज्ञापन

पटाखा बनाने में प्रयोग की जाने वाली सामग्री गंधक व पोटाश आदि कब्जे में लिया गया है। यहां एक कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद किया गया पटाखा जखीरा, पटाखे बनाने के उपकरण व सामग्री जब्त कर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। निरीक्षक मंगलपुर महेश कुमार ने बताया कि घर व गोदाम से भारी मात्रा में अवैध पटाखा, बनाने के उपकरण व बारुद मिला है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed