फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   11th class student sitting outside the house was shot in Kanpur

हत्या, खुदकुशी या ऑनर किलिंग: कानपुर में सनसनीखेज वारदात, घर के बाहर बैठी 11वीं कक्षा की छात्रा को मारी गोली

Fri, 06 Dec 2024 09:51 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Dec 2024 09:51 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस को बताया कि श्रेया परितोष इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। तबीयत ठीक न होने की वजह से वह दो दिनों से स्कूल नहीं गई थी।

विज्ञापन
11th class student sitting outside the house was shot in Kanpur
श्रेया की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां घर के बाहर बाबा की दुकान पर बैठी 11वीं कक्षा की छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर भागे परिजनों और आसपास के लोगों को छात्रा लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। परिजनों की सूचना पर डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटना की जांच की। पिता ने गांव के तीन लोगों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने गांव से एक पूछताछ के लिए उठाया। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच ऑनर किलिंग की तरफ जा रही है।

विज्ञापन

बिधनू के जामू गांव निवासी विनय सिंह चंदेल अधिवक्ता विशाल वर्मा की प्लाटिंग साइड में काम करते हैं। साथ ही अधिवक्ता के मुंशी भी हैं। विनय पत्नी रेखा, बड़ी बेटी श्रेया सिंह (16) व बेटे रूद्र के साथ मकान की दूसरी मंजिल में रहते हैं। वहीं घर के निचले तल पर छोटा भाई शुभम अपने परिवार के साथ रहता है। घर के बाहर उनके पिता अखिलेश्वर सिंह कपड़े की दुकान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि श्रेया परितोष इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। तबीयत ठीक न होने की वजह से वह दो दिनों से स्कूल नहीं गई थी। घर में मां रेखा व बाबा अखिलेश्वर, दादी निर्मला मौजूद थे। वहीं पिता विनय प्लाटिंग साइड गए हुए थे। चाचा शुभम पत्नी व बच्चों के साथ अपनी ससुराल गए थे।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे श्रेया दुकान में अकेली बैठी थी। बाबा अखिलेश्वर किसी काम से गए हुए थे। इसी बीच श्रेया को किसी ने गोली मार दी। पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर दुकान में ही गिर गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर की ओर भागे और दुकान में श्रेया को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्लाटिंग साइड पर गए पिता विनय को जानकारी दी गई तो वह फौरन मौके पर पहुंच गए। 

विनय ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। एडीसीपी अंकिता सिंह, एडीसीपी महेश कुमार, एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। डीसीपी ने बताया कि श्रेया के पिता ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एक आरोपी युवक को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में हत्या, खुदकुशी और ऑनर किलिंग सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। शनिवार को श्रेया के शव का पोस्टमार्टम होगा।

कमरे में मिला 315 बोर देसी तमंचा, कारतूस
छात्रा की हत्या के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक के साथ ही डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर दुकान और घर की जांच की। इस दौरान घर की दूसरी मंजिल में बने कमरे में उन्हें काले रंग के बैग में 315 बोर देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुए। तमंचा की फोरेंसिक टीम ने जांच की, तो पता कि इस तमंचे से गोली नहीं चली है। श्रेया को 315 बोर के देसी तमंचे से गोली लगी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल की परिस्थितियां जिस तरह की नजर आ रही है, उससे हत्या की कम और ऑनर किलिंग का मामला ज्यादा प्रतीत हो रहा है। अगर श्रेया ने खुदकुशी की होती, तो वारदात में इस्तेमाल तमंचा व कारतूस मौके पर मिलता।

घर में लगे सीसीटीवी बीते महीने से पड़े हैं बंद
मृतका श्रेया के घर के बाहर सीसीटीवी लगे हुए हैं, लेकिन वो पूरी तरह से बंद मिले। पुलिस के पूछने पर परिजनों ने बताया बीते महीने से घर के बाहर लगे सीसीटीवी खराब पड़े हैं। वहीं पुलिस ने परिजनों के आरोप पर गांव के योगेश नाम के युवक को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है।

छात्रा श्रेया के पिता ने पड़ोसियो पर लगाए आरोप
बिधनू सीएचसी पहुंचे पिता विनय ने पड़ोसी महेंद्र सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीसीपी साउथ को बताया कि वह दुर्जनपुर निवासी अधिवक्ता विशाल वर्मा की साइड पर काम करते हैं। पड़ोसी महेंद्र का अधिवक्ता विशाल से गांव की एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी वजह से महेंद्र उन्हें विशाल के यहां नौकरी न करने की धमकी दे चुका है। आरोप लगाया कि बीते रविवार को महेंद्र घर घुस आया और विशाल के यहां से नौकरी न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसी रात उनके मोबाइल पर पत्नी रेखा से अभद्रता करते हुए गोली मारने की धमकी दी थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। विनय सिंह ने महेंद्र के साथ गांव के योगेश सिंह, अनुराग पर वारदात में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी है।

यह बात भी आई सामने
पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रेया गांव के एक युवक से बात करती थी। श्रेया के परिजनों से विवाद के बाद यह युवक औरैया चला गया था। कुछ ही दिन पहले वह गांव लौटा है। पुलिस युवक के बारे में छानबीन कर रही है।

छात्रा के पिता पर दर्ज है कई मामले
छात्रा श्रेया के पिता विनय सिंह पर बिधनू थाने में धोखाधड़ी, बलवा, रंगदारी, चोरी, गुंडा एक्ट, मिनी गुंड़ा एक्ट के नौ मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed