फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   119 complaints were received in 10 Gram Panchayats, 60 of which were resolved

Kanpur News: 10 ग्राम पंचायतों में 119 शिकायतें, 60 का हुआ निस्तारण

Sat, 22 Nov 2025 02:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
119 complaints were received in 10 Gram Panchayats, 60 of which were resolved
कानपुर। गांव की समस्या गांव में समाधान की नीति पर शुक्रवार को जिले की 10 ग्राम पंचायतों में जनचौपाल लगाई गई। यहां 119 शिकायतों में से 60 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें पेंशन, जल निकासी, सड़क निर्माण, कूड़ा निस्तारण, राजस्व, बिजली, पेयजल और आवास मांग संबंधित शिकायतें थीं।
विज्ञापन


जन चौपान में भौंती प्रतापपुर में आठ में से पांच शिकायतें निस्तारित की गईं। इसी तरह करिगंवासाढ़ में 11 में से दो, बेहटा बुजुर्ग में पांच में से चार, मकरंदपुर बांगड़ में तीन, जहांगीराबाद में 46 में से 13, शम्भुआ में चार में से तीन, बिरितियान बिठूर में आठ में से एक, मदाराराय गुमान में 21 में से 19, घिमऊ में 11 में से नाै, कुरैह में दो में से एक शिकायत निस्तारित हुई।
विज्ञापन



सड़क पर पशु बांधने वालों की पहचान करने के निर्देश
कानपुर। विकास खंड चौबेपुर की ग्राम पंचायत बिरतियान बिठूर में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कुल आठ शिकायतें आईं जिसमें एक वृद्धावस्था पेंशन, सात आवास एवं शौचालय संबंधित थी। सीडीओ ने मौके पर पेंशन शिकायत का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष शिकायतें जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ सीडीओ ने जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण, सड़क पर पशु बांधकर बाधा उत्पन्न करने वालों की पहचान करने, नए पंचायत सहायक की नियुक्ति तथा आंगनवाड़ी संचालन के लिए भवन चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही आरआरसी को एक सप्ताह में दोबारा संचालित कराने के लिए कहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed