{"_id":"5c880166bdec22145a0e9bb4","slug":"11552417126-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में गड़बड़ मिली ईवीएम इंजीनियरों ने हटाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में गड़बड़ मिली ईवीएम इंजीनियरों ने हटाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लोकसभा चुनाव मतदान के लिए आई ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) की जांच कराई गई। जिसमें काफी संख्या में खराब पाई गई हैं। उन्हें हटाया जा रहा है। वहीं पूरी तरह फिट पाई गईं ईवीएम को प्रमाणित कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में जिले के 2522 मतदेय स्थलों पर इतनी ही ईवीएम और वीवीपैट लगाए जाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय में इन दिनों ईवीएम और वीवीपैट की जांच का काम चल रहा है। इंजीनियरों ने 2975 कंट्रोल यूनिट और 3236 वीवीपैट की जांच की जिनमें 63 कंट्रोल यूनिट, 64 बैलेट यूनिट और 122 वीवीपैट सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। इस पर उन्हें खारिज कर दिया गया है। ईवीएम प्रभारी जिला चकबंदी अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव मतदान के समय किसी प्रकार की दिक्कत या रुकावट नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सभी ईवीएम और वीवीपैट को बारीकी से जांचा जा रहा है। अगर मामूली गड़बड़ी भी मिलती है तो उसे हटा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि 50 कंट्रोल यूनिट व 37 वीवीपैट शामली से और मंगवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान निर्बाध तरीके से कराया जाएगा।