फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नगर पालिका के 50 बड़े बकायेदारों को जारी होगी आरसी

नगर पालिका के 50 बड़े बकायेदारों को जारी होगी आरसी

Thu, 26 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के 50 बड़े बकायेदारों को जारी होगी आरसी
बिल्हौर (कानपुर)। नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए कार्ययोजना बैठक हुई। इसमें सभी सभासदों, अध्यक्ष आदि ने अपने-अपने प्रस्ताव रखे। बैठक के दौरान सभासदों ने लिखित तौर पर अपने प्रस्ताव प्रभारी ईओ को दिए। इस दौरान अध्यक्ष और ईओ ने प्रत्येक वार्ड में वरीयता वालों कार्यों को प्रमुखता से कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका सभागार अध्यक्ष शादाब खान, प्रभारी ईओ व एसडीएम विनीत कुमार के नेतृत्व में बोर्ड सदस्यों की कार्ययोजना बैठक हुई। इसमें सभासद अंजू कटियार ने अपने वार्ड की कई सड़कों को बनवाने का प्रस्ताव बोर्ड सदस्यों के सामने प्रेषित किया। सभासद मनोज कटियार ने वार्ड में नियमित सफाई न होने का मुद्दा उठाया। इसी तरह वार्ड नंबर 25 के सभासद द्वारा मोहल्ले में गंदगी का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। सभासद विपिन ने वार्ड में विद्युत विभाग की ढिलाई से बिजली पोल में करंट उतरे से मोहल्लेवालाें पर मंडरा रहे खतरे की बात रखी।
विज्ञापन

इसके साथ सभासद जीशान अंसारी ने भी वार्ड में विविध विकास कार्यों की कार्ययोजना अध्यक्ष को सौंपी। कार्ययोजना बैठक में 15 प्रस्तावों पर सभी में सहमति बनी। बैठक में जलकर प्रतिमाह 75 रु किए जाने और नगर के 50 बड़े बकाएदारों के जल कनेक्शन काटने, आरसी जारी करने पर भी सहमति बनी। बोर्ड बैठक के दौरान हितेश भदौरिया, अतुल अवस्थी, नीरज वर्मा, बबलू सहित कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed