फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   परीक्षा से पहले नोडल अफसरों ने देखी केंद्रों की हकीकत

परीक्षा से पहले नोडल अफसरों ने देखी केंद्रों की हकीकत

Thu, 07 Feb 2019 06:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा से पहले नोडल अफसरों ने देखी केंद्रों की हकीकत
कानपुर देहात। बोर्ड परीक्षा के दौरान कोई बड़ी गड़बड़ी न हो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। डीआईओएस ने परीक्षा से एक दिन पहले केंद्रों का औचक निरीक्षण कराया। निरीक्षण के लिए नोडल असफर प्रधानाचार्यों को लगाया था। उन्होंने विभाग को केंद्रों की गोपनीय रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

शासन का निर्देश है कि हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराई जाए। केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे व वॉइस रिकार्डर चालू होने चाहिए। इनका संचालन बंद न हो इसके लिए बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। डीआईओएस इसके लिए लगातार केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर रहे हैं। परीक्षा के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी न मिले इसके लिए परीक्षा से एक दिन पहले बुधवार को जिले के 82 केंद्रों का औचक निरीक्षण नोडल अफसरों से कराया। नोडल अफसर वरिष्ठ प्रधानाचार्यों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे व वॉइस रिकार्डर की सक्रियता देखी। इसके साथ कमरों में रोशन के इंतजाम, खिड़कियों में जाली लगे होने, फर्नीचर आदि की व्यवस्था देखी। वहीं प्रश्न पत्रों का रखरखाव भी देखा। बिजली जाने के बाद सीसीटीवी आदि के संचालन के लिए पावर की वैकल्पिक व्यवस्था की भी जांच की। सभी नोडल अफसरों ने देर शाम तक सभी केद्रों की गोपनीय रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दी। जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि केंद्रों की गोपनीय रिपोर्ट नोडल अफसरों ने दे दी है। जिसे देखने के बाद लापरवाही करने वाले केंद्र व्यवस्थापकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed