{"_id":"5b201b764f1c1bda6e8b7af8","slug":"111528830838-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गई बच्ची यमुना नदी में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गई बच्ची यमुना नदी में लापता
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर )। यमुना पट्टी के हरदौली गांव में यमुना नदी में नहाने गई एक बच्ची नदी में लापता हो गई। जबकि, दूसरों को ग्रामीणों ने बचा लिया। देर शाम तक गोताखोर लापता बच्ची की तलाश में जुटे रहे।
घाटमपुर थानाक्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी मुकेश निषाद की बेटी गोल्डी (8) और श्यामबाबू निषाद की पुत्री शशि (9) रिश्तेदारी गांव हरदौली (सजेती) में परिजनों के साथ मुंडन संस्कार में शामिल होने गईं थीं। मंगलवार की दोपहर दोनों बच्चियां साथ-साथ यमुना नदी के किनारे पहुंच गईं और तेज गर्मी में नहाने के लिए पानी में उतर गईं। इसी दौरान गोल्डी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। शशि उसे बचाने के लिए दौड़ी और खुद भी गहरे पानी में फंस गई।
दोनों बच्चियों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और कुछ लोग उनको बचाने के लिए नदी में कूदे। गोल्डी को तो बाहर निकाल लिया गया लेकिन, तब तक शशि गहरे पानी में लापता हो गई। गोल्डी को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
इधर, यमुना नदी में दो बच्चियों के डूबने की सूचना पर सजेती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों को लापता बच्ची की खोज के लिए पानी में उतारा लेकिन, देर शाम तक वह बरामद नहीं हुई। थानाध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बताया कि पुलिस के साथ गांव के लोग भी लापता बच्ची की खोजबीन करने में जुटे हैं। बताया कि देर शाम तक उसकी बरामदगी नहीं सकी।