{"_id":"59f37cbe4f1c1b98678b7cc3","slug":"111509129406-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर व ट्रक टकराए, एक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर व ट्रक टकराए, एक चालक की मौत
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। ट्रक व डंपर की आमने-सामने टक्कर से दोनों के चालक घायल हो गए। गंभीर हालत में एक को कानपुर रेफर किया गया है। रास्ते में उसकी मौत हो गई। अन्य घटनाओं में चार बाइक सवार समेत आठ राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कानपुर गल्ला मंडी निवासी संदीप (28) गुरुवार की शाम अपने ट्रक में तिंदवारी से मौरंग लादकर कानपुर जा रहा था। कुछ दूरी पर फतेहपुर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ट्रक से टकरा गया। दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-100 ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत में फतेहपुर के गोविंदपुर निवासी डंपर चालक शैलेंद्र को कानपुर रेफर कर दिया गया।
रास्ते में उसकी मौत हो गई। नरैनी थाना क्षेत्र के बिल्हरका गांव का देव कुमार (22) शुक्रवार की सुबह अपनी मां संतोष (45) के साथ बाइक से परसौड़ा (चित्रकूट) से लौट रहा था। फतेहगंज तिराहे के पास सामने से तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। कबरई क्षेत्र के छानीकलां निवासी अजय सिंह (35) अपने मौसेरे भाई राजू (40) के साथ शुक्रवार की दोपहर बाइक से बांदा आ रहा था। मटौंध पुल के पास सड़क किनारे खड़ी हारवेस्टर गाड़ी से टकरा कर घायल हो गया।
विज्ञापन
भमौरी (छतरपुर) निवासी भरत सिंह (25) शुक्रवार की सुबह अपने मामा अमित (23) के साथ बाइक से बांदा आ रहा था। कुरसेजा व महोखर के बीच सड़क किनारे खड़े रोलर से टकरा गए। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई है। जसपुरा क्षेत्र के बरहेटा गांव का रवि शंकर (46) गुरुवार की दोपहर बाइक से कुंडाडोर गांव (जसपुरा) जा रहा था। गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार चालक पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया।
- अन्य मार्ग हादसों में आठ राहगीर जख्मी