सहूलियत: कानपुर-लखनऊ के बीच जल्द चलेंगी 11 जोड़ी मेमू, रेल मंत्री ने दिए ये निर्देश
कानपुर-लखनऊ एमएसटी मित्र समिति के मीडिया प्रभारी निखिल त्रिपाठी ने बताया कि यात्री लंबे समय से इन ट्रेनों को बहाल करने की मांग कर रहे हैं लेकिन, अभी तक इन्हें चलाया नहीं जा सका। अब रेल मंत्री के निर्देश पर यात्रियों को राहत मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक सप्ताह में कोरोना काल से बंद हुईं ट्रेनों को बहाल करने के निर्देश से कानपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली 11 जोड़ी मेमू ट्रेनों के चलने का रास्ता साफ हो गया है। अभी कानपुर से लखनऊ के बीच दो जोड़ी मेमू ट्रेन चल रही हैं। एक ट्रेन कानपुर से लखनऊ के चारबाग स्टेशन तक और दूसरी लखनऊ के उतरेटिया जंक्शन तक संचालित हो रही है।
कोरोना काल के पहले इस रूट पर 13 जोड़ी मेमू ट्रेनों का संचालन हो रहा था। कानपुर से लखनऊ के बीच रोजना करीब सात से आठ हजार यात्री सफर करते हैं। इसमें करीब चार हजार दैनिक यात्री हैं, जो नौकरी और व्यापार के सिलसिले से कानपुर आते जाते हैं। मेमू के बंद होने से यात्री लखनऊ से कानपुर प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस से आते जाते हैं।
इससे इन ट्रेनों में भी लोड होता है। कानपुर-लखनऊ एमएसटी मित्र समिति के मीडिया प्रभारी निखिल त्रिपाठी ने बताया कि यात्री लंबे समय से इन ट्रेनों को बहाल करने की मांग कर रहे हैं लेकिन, अभी तक इन्हें चलाया नहीं जा सका। अब रेल मंत्री के निर्देश पर यात्रियों को राहत मिलेगी। कानपुर सेंट्रल केे डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि मुख्यालय के अफसरों के निर्देश पर सूची बनाकर भेजी जाएगी।
शताब्दी समेत तीन जोड़ी ट्रेनों में कोच बढ़े
कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के बीच चलने वाली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस (12033/12034) में एक से 31 अगस्त तक दो एसी चेयरकार कोच बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस (22197/22198) में पांच से 26 अगस्त तक एक एसी तृतीय श्रेणी का कोच लगेगा। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी (11109/11110) में झांसी से एक से 29 अगस्त और लखनऊ से दो अगस्त से एक सितंबर तक एक एसी तृतीय श्रेणी का कोच लगेगा। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि आरक्षण में लंबी वेटिंग के मद्देनजर यह फैसला लिया है।