फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   11 arrested, three sent to jail in connection with the commotion during the procession.

Kanpur News: जुलूस में हंगामे के मामले में 11 गिरफ्तार, तीन गए जेल

Mon, 29 Jun 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
11 arrested, three sent to jail in connection with the commotion during the procession.
कानपुर। बेकनगंज इलाके में रहमानी मार्केट के पास मुहर्रम जुलूस के दौरान लाठी-डंडे चलने और पथराव की घटना में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में शनिवार को तीन लोगों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की चार अलग-अलग टीमें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कर एक-एक आरोपी को चिह्नित कर रही है। रहमानी मार्केट के पास मंगलवार देर रात मुहर्रम जुलूस के दौरान लोगों में मारपीट हुई और लाठी-डंडे चलने लगे। भगदड़ मची और एक युवक गिरकर चुटहिल हो गया। मारपीट के तीन वीडियो शनिवार को वायरल हुए तो चौकी प्रभारी रोहित कुमार शर्मा ने तीन नामजद समेत 13 आरोपियों के खिलाफ बजरिया थाने में बलवा, लोगों को चोट पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने तैय्यब खान, मो. सरवर खान, अशरफ को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि 23 जून की देर रात जुलूस बजरिया के मोहम्मद अली पार्क से होकर गुलाब घोसी मस्जिद की तरफ निकल रहा था। जुलूस में शामिल दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद लाठी-डंडे चलने लगे थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed