फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10th class student raped an 11th class student said If case is filed Kallu will go to jail Kalia will come out

Kanpur: 10वीं के छात्र ने 11वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, बोला- केस किया तो कल्लू जेल जाएगा…कालिया बाहर आएगा

Sat, 01 Feb 2025 05:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Feb 2025 05:22 AM IST
सार

Kanpur News: छात्रा के अनुसार, वह अक्सर घर या होटल आने का दबाव डालता है। मना करने पर कहता है कि जब तक जियोगी मेरे काम आओगी। मेरी बात माननी पड़ेगी, नहीं तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। मुझसे बचना है तो आत्महत्या कर लो।

विज्ञापन
10th class student raped an 11th class student said If case is filed Kallu will go to jail Kalia will come out
दुष्कर्म (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर दक्षिण के विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र ने 11वीं की छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दोस्तों संग संबंध बनाने का भी दबाव डाला। छात्रा के परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, तो बोला ज्यादा से ज्यादा जेल भेजोगे। इसके बाद फिल्मी अंदाज में बोला, जेल कल्लू जाएगा लेकिन बाहर कालिया आएगा।

विज्ञापन

इसके बाद छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ बर्रा थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बर्रा थानाक्षेत्र निवासी प्राइवेट कर्मी की बेटी 11वीं की छात्रा है। उसके मुताबिक विद्यालय में पढ़ने वाला दसवीं का छात्र सितंबर 2024 में पार्टी के बहाने उसे होटल ले गया।

विज्ञापन

धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया
वहां पर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। 28 जनवरी को स्कूल के बाहर मोबाइल छीन लिया और वापस लेने होटल बुलाया। ये सारा वाकया उसी स्कूल में पढ़ने वाले बड़े भाई ने देखा, तो आरोपी से मोबाइल लौटाने के लिए कहा।

विज्ञापन

आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
आरोपी ने उसे बहन का अश्लील वीडियो दिखाया और मोबाइल लेने के लिए घर बुलाया। घर पहुंचने पर पीटा। बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ रेप, पाक्सो, नशीला पदार्थ देने और लूट करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, छात्र के भाई पर मारपीट की धाराएं लगी हैं।

विज्ञापन

मुझसे बचना है तो आत्महत्या कर लो
छात्रा के अनुसार, वह अक्सर घर या होटल आने का दबाव डालता है। मना करने पर कहता है कि जब तक जियोगी मेरे काम आओगी। मेरी बात माननी पड़ेगी, नहीं तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। मुझसे बचना है तो आत्महत्या कर लो। इसके अलावा मुझसे बचने का तुम्हारे पास कोई रास्ता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed