फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   108 Artists to Present a Collective Performance of 'Dhrupad Dhara' Tomorrow

Kanpur News: शहनाई वादन और 108 कलाकारों की ओर से ध्रुपद धारा की सामूहिक प्रस्तुति कल

Wed, 18 Mar 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
108 Artists to Present a Collective Performance of 'Dhrupad Dhara' Tomorrow
कानपुर। सूर्य की पहली किरण के साथ शहनाई वादन और 108 कलाकारों की ध्रुपद धारा की सामूहिक प्रस्तुति का अद्भुत नजारा शहरवासियों को 19 मार्च को गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर देखने को मिलेगा। यहां स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर सांस्कृतिक और पारिवारिक समागम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन



इस आयोजन को लेकर मंगलवार को स्वरुपनगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक हुई। इसमें एसोसिएशन के महामंत्री पं. कृष्ण कुमार दुबे ने बताया कि इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी रहेंगे। आयोजन की शुरुआत सुबह सवा पांच बजे होगी। 5:30 बजे शहनाई वादक सिकंदर खान की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। 05:40 से 06:14 बजे तक जल स्तुति, शंखनाद और ध्रुपद गायक पं. विनोद कुमार द्विवेदी एवं आयुष द्विवेदी के निर्देशन में 108 शिष्यों की ओर से ध्रुपद धारा की सामूहिक प्रस्तुति दी जाएगी, जो विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है।
विज्ञापन


इसके बाद सुचारिता खन्ना और उनके शिष्यों की ओर से कथक व भरतनाट्यम की जुगलबंदी प्रस्तुत की जाएगी। सुबह 06:18 से 06:22 बजे तक 101 बटुक वैदिक मंत्रोच्चारण करेंगे, उसके बाद ध्रुपद गायन, नृत्य प्रस्तुतियां और वंदे मातरम् की प्रस्तुति होगी। सुबह 06:40 से 06:55 बजे मां गंगा की आरती होगी और 06:55 से 07:05 बजे तक नासिक ढोल दल के सदस्य नववर्ष का स्वागत ढोल की थाप पर करेंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष अजित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रतीक श्रीवास्तव, गुड्डन दीक्षित, मनोज चौरसिया, सौरभ श्रीवास्तव, वरुण त्रिपाठी, बाटु भाई और उपेंद्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed