फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   105 players won medals in State Taekwondo Championship, 14 players selected for National Championship

Kanpur News: स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 105 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 14 खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित

Tue, 25 Feb 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
105 players won medals in State Taekwondo Championship, 14 players selected for National Championship
विजयी ताइक्वांडो खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
कानपुर। उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 22 व 23 फरवरी को खलासी लाइन के एलेन हाउस पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 105 ने पदक जीते। वहीं, 14 खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी चयनित किए गए।
विज्ञापन


चैंपियनशिप का उद्घाटन पूर्व प्राचार्य श्याम बाबू गुप्ता व विधायक सलिल विश्नोई ने दीप जलाकर किया। समापन पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


संगठन के महासचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में 105 खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। इसमें 14 खिलाड़ी 28 फरवरी से दो मार्च तक नासिक में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर सतीश कुमार, आकाश, सुशांत गुप्ता, संदीप कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित महिला खिलाड़ी
1. पायल (फर्रुखाबाद) - स्वर्ण पदक
2. सानिया खान (साई, लखनऊ) - स्वर्ण पदक
3. प्रीति बघेल (आगरा) - रजत पदक
4. मुस्कान राजपूत (फर्रुखाबाद) - कांस्य पदक
पुरुष वर्ग में चयनित खिलाड़ी
1. ऋषि राय (यूपी पुलिस) स्वर्ण
2. कार्तिक चौरसिया (कानपुर) रजत
3. मोहित यादव (फिरोजाबाद) कांस्य
4. निशित यादव (गाजियाबाद) स्वर्ण
5. आकाश (बुलंदशहर) रजत
6. अतुल कुमार वर्मा (कानपुर) कांस्य
7. शिवम (बुलंदशहर) स्वर्ण
8. रुशिल चौहान (गाजियाबाद) रजत
9. सौरभ चंद्र (इटावा) कांस्य
10. सुरेंद्र (बरेली) कांस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed