फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ठंडी रातों में चोर कर रहे हाथ साफ

ठंडी रातों में चोर कर रहे हाथ साफ

Wed, 09 Jan 2019 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
ठंडी रातों में चोर कर रहे हाथ साफ
नवाबगंज। ठंडी रातों में चोर कर रहे हाथ साफ कर लोगों को चूना लगा रहे हैं। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरपुर मजरा सरैया में सोमवार रात चोरों ने दो घरों से दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। मंगलवार सुबह पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव सरैया निवासी अब्दुल रहमान के घर सोमवार रात चोर छत के रास्ते दाखिल हो गए थे। अब्दुल के घर से चोर 15 हजार रुपये व एक लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। मंगलवार सुबह जब अब्दुल सोकर उठा तब उसे चोरी की जानकारी हुई। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। दूसरी घटना इसी गांव में अकील के घर हुई।
विज्ञापन


अकील के घर से चोरों ने 20 हजार की नगदी व अस्सी हजार रुपये के जेवर चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह पीड़ितों ने 100 नंबर पर सूचना दी। सिपाही पहुंचे और जांच कर लौट गए। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के अलग.अलग गांव में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सांईपुर सगौड़ा निवासी मौजीराम पुत्र भगवानदीन सपरिवार दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मौजीराम की बहन प्रेमा का अगले माह विवाह होना है। प्रेमा के दहेज के बर्तन तथा जेवर आदि घर में रखे थे। घर सूना देख चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में घुस गए और सोने, चांदी के जेवर व तांबे पीतल के बर्तन आदि सहित करीब दो लाख का माल लेकर चंपत हो गए।


पड़ोसियों ने घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे मौजीराम को दी। मौजीराम ने तहरीर कोतवाली में दी है। दूसरी घटना मेला आलम शाह की है। गांव निवासी रामचंद्र पुत्र मन्नी भी परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता है। सोमवार रात अज्ञात चोर दीवार फांद कर उसके घर में घुस गए और जेवर सहित करीब डेढ़ लाख का माल लेकर भाग निकले। बिखरे पड़े सामान को देखकर पड़ोसियों ने चंडीगढ़ में रह रहे रामचंद्र को सूचना दी। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed