{"_id":"5c1a99c1bdec2256f972afce","slug":"101545247169-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झींझक रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक खराब, लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झींझक रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक खराब, लगा भीषण जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर)। दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को दो ट्रकों के खराब होने के कारण सिकंदरा-रसूलाबाद रोड पर भीषण जाम लग गया। करीब पांच घंटे तक लोग जाम में जूझते रहे। दोनोें साइड वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ट्रकों की सही करने के बाद करीब 10 बजे जाम खुल सका। झींझक के रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की भोर 5 बजे सिकंदरा से रसूलाबाद जा रहे मौरंग लदे ओवर लोड ट्रक का गुल्ला अचानक टूट गया। इससे वह बीच मार्ग में खड़ा हो गया। वहीं पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने साइड से निकलने के प्रयास में उसका भी गुल्ला टूट गया। इससे रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोग घंटों जाम में जूझते रहे। देखते ही देखते दोनों साइड करीब तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। इससे दोपहिया वाहन चालकों तक के लिए निकलना दूभर हो गया। करीब 10 बजे दोनों ट्रक ठीक होने के बाद जाम खुल सका।
पांच घंटे बाद जाम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के अवधेश गुप्ता, ज्योति नरायण, बबलू, राजन आदि का कहना है कि आए दिन रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगता है, ओवरलोड ट्रकों को कोई देखने वाला नही है। गेटमैन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह पांच बजे फाटक के पास दो ट्रक खराब हो गए, जिससे सड़क पर जाम लग गया था। चौकी प्रभारी झींझक अनुराग पांडेय ने बताया कि फाटक के पास गड्ढे होने के कारण अक्सर ट्रक फंसते और खराब होते है स्टेशन अधीक्षक से बात कर फाटक के पास के गड्ढे भरवाए जाएंगे।