{"_id":"5b804d4742c792466578bd8e","slug":"101535135047-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता का फीडबैक देने में हमीरपुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता का फीडबैक देने में हमीरपुर अव्वल
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। स्वच्छता सर्वेक्षण में ऑनलाइन फीडबैक देने में बुंदेलखंड में हमीरपुर सबसे आगे है। ललितपुर दूसरे और बांदा तीसरे स्थान पर है। निर्धारित सवालों के आधार पर स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों से मोबाइल एप पर फीडबैक लिया जा रहा है।
स्वच्छता की रैंकिंग अब ग्रामीणों के फीडबैक के आधार पर तय हो रही है। इसके लिए स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 मोबाइल एप लांच किया गया है। इसमें लोग 4 सवालोें का जवाब हां अथवा न में दे रहे हैं। हाल ही में जारी जिलों की ऑनलाइन रैंकिंग में बुंदेलखंड में हमीरपुर सबसे आगे है। प्रदेश स्तर की रैकिंग में हमीरपुर सातवें स्थान पर है। ललितपुर को दूसरा और बांदा को तीसरा स्थान मिला है।
प्रदेश स्तर पर ललितपुर 13वें और बांदा 19वें स्थान पर हैं। शेष चार जनपदों की ऑनलाइन रैकिंग में चित्रकूट चौथे, महोबा पांचवें, जालौन छठवें तथा झांसी सातवें नंबर पर है। इन चारों जिलों की प्रदेश रैकिंग क्रमश: 20वें, 29वें, 39वें एवं 53वें नंबर पर है। फीडबैक लेने का सिलसिला 31 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग के मुताबिक जिलों की कुल जनसंख्या में कम से कम 5 फीसदी लोगों का फीडबैक मोबाइल एप पर लिया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला सलाहकार नागेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को मोबाइल एप पर बढ़चढ़कर फीडबैक देना चाहिए। यह उनके गांव के हित में होगा।