{"_id":"59b986414f1c1b24688b4656","slug":"101505330753-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिन नंबर पूछ खाते से उड़ाए 1.80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिन नंबर पूछ खाते से उड़ाए 1.80 लाख
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कोंच।
इंटर कालेज के परिचारक से फोन पर किसी ठग ने बैंक अधिकारी बन कर एटीएम पिन नंबर पूछ लिया और खाते से एक लाख अस्सी हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोंच तहसील के ग्राम अकनीबा स्थित जनता इंटर कालेज में परिचारक के पद पर तैनात सुनील कुमार पुत्र वृंदावन का कोंच स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बचत खाता है। 9 सितंबर को किसी ठग ने मोबाइल पर फोन कर कहा कि वह बैंक का बड़ा अफसर बोल रहा है। फिर बातों में लगाकर उससे एटीएम का पिन नंबर पूछ लिया। सुनील ने बताया कि मंगलवार को जब वह बैंक पहुंचा और अपना खाता अपडेट कराया तो पता चला कि खाते से एक लाख अस्सी हजार रुपये निकल गए हैं। तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष सिंह का कहना है कि मामले में बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। किस एटीएम से रुपया निकला है, इसका भी पता किया जाएगा।
पिन नंबर पूछ खाते से उड़ाए 1.80 लाख
-फोन पर ठग ने खुद को बताया अधिकारी
-तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस