{"_id":"5994987b4f1c1b142a8b45c4","slug":"101502910587-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार से कुचलकर दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कार से कुचलकर दो दोस्तों की मौत
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज। लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बजेहरा गांव के पास पंचर टायर बनवाने जा रहे दो दोस्तों को कार ने रौंद दिया। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार दौरान जहां दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरेापी युवक को अपने सुपुर्द करने के लिए असोहा थाना में जमकर बवाल किया। परिजनों के हंगामे पर असोहा पुलिस ने कई थानों की फोर्स को मौके पर बुला लिया था।
लखनऊ सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दारोगाखेड़ा में रहने वाले मनोज कुमार सिंह पुत्र मान सिंह साथी अरविंद कुमार सोनी पुत्र राजकुमार सोनी निवासी मानिकपुर गोंडा के साथ मंगलवार की सुबह सफारी कार से कबरई स्थित एक गिट्टी प्लांट जा रहे थे। तभी सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव बजेहरा के पास कार का एक टायर पंचर हो गया। पंचर टायर को लेकर मनोज व अरविंद उसे बनवाने के लिए दुकान ले जा रहे थे तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर मारने के बाद कार मौके से भाग निकली। क्षेत्रीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल मनोज व अरविंद को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवकों को लेकर ट्रामा सेंटर चले गए। उपचार दौरान यहां दोनों की मौत हो गई।
पंचर टायर बनवाने जा रहे युवकों को टक्कर मार कर भाग रही कार को पकड़ने के लिए पुलिस ने वायरलेस पर रूट के कई थानों को सूचना दी। अजगैन व आसपास के थानों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। इस बीच असोहा पुलिस ने असोहा भल्लाफार्म के निकट शेरशाह खेड़ा के निकट कार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मनोज व अरविंद के घायल होने की सूचना पर परिजन दोपहर बाद अस्पताल पहुंच गए थे। यहां हादसे की वजह बनने वाले कार चालक के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही लगभग एक दर्जन गाड़ियों से परिजन असोहा थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने आरोपी युवक को खुद के सुपुर्द करने के लिए दबाव बनाया और हंगामा किया। परिजनों के हंगामा करते ही असोहा थानाध्यक्ष महेश चंद्र ने पुरवा व अजगैन से पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया। यहां किसी तरह से परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
लखनऊ सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दारोगाखेड़ा में रहने वाले मनोज कुमार सिंह पुत्र मान सिंह किंजल (2) व मयंक (1) बेटा है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। जवान बेटे की मौत से पिता मानसिंह, पत्नी सीमा का रो-रोकर बुराहाल है।