{"_id":"5991f3ad4f1c1b68398b46e8","slug":"101502737325-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण फर्जी निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का अपहरण फर्जी निकला
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरास। किशोरी के अपहरण का मामला फर्जी निकला। पिता ने जिस युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था वह पुलिस को घर पर सोता मिला। किशोरी सोमवार को घर पहुंची। रात हो जाने से लखनऊ में ही स्टेशन पर रुकने की जानकारी दी। मुकदमा दर्ज होने से पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
रविवार को थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी सोलह वर्षीय किशोरी के पिता ने हरदोई संडीला थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक पर बेटी का अपहरण किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी युवक बेटी को पिकअप में डालकर ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रात में ही कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के घर छापेमारी की तो वह सोता मिला। पुलिस के बताने के बाद ही युवक को घटना की जानकारी हुई। किशोरी का फोन मिलाया गया तो वह भी बंद आया। सोमवार सुबह किशोरी घर पहुंची। यहां उसे उसके अपहरण के मामले में युवक के
खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी हुई। किशोरी सीधे थाने पहुंची। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि दवा लेने में उसे रात हो गई थी। इससे वह स्टेशन पर ही रुक गई थी। एसओ नारदमुनि सिंह ने बताया कि किशोरी की दोस्ती कुछ गलत महिलाओं से हो गई है। वह रात में लखनऊ में ही रही। किशोरी ने डॉक्टरी परीक्षण कराने से भी इंकार किया। जिस युवक पर पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है, वह पिकअप चलाता है। यह लड़की कभी-कभी उसी के साथ लखनऊ दवा लेने की बात कहकर जाती थी।
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण निकला फर्जी
जिस युवक पर दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस को घर में सोता मिला