फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हैंडपंप पर पानी भरने में विवाद, गर्भवती को पीटा

हैंडपंप पर पानी भरने में विवाद, गर्भवती को पीटा

Wed, 26 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप पर पानी भरने में विवाद, गर्भवती को पीटा
हरदोई। हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची गर्भवती महिला की युवक ने पिटाई कर दी। पेट पर लात मारने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन पीड़िता को बेहोशी की हालत में कोतवाली ले गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को डॉक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के भीठामहासिंह गांव निवासी सुवानी की पत्नी फरजाना (35) बुधवार की सुबह घर के सामने लगे हैंडपंप पर कपडे़ धो रही थी। उसी समय पड़ोसी सद्दाम हैंडपंप पर पानी भरने आया। बाल्टी हटाने को लेकर उसकी फरजाना से कहासुनी हो गई। जिस पर युवक गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपी ने फरजाना को पीट दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर बचाने पहुंची उसकी छोटी बहन हाजरा (28) पत्नी अकबर की युवक ने लात घूसों से पिटाई कर दी। हाजरा नौ माह की गर्भवती है, उसके पेट पर लात लगने से वह बेहोश होकर कीचड़ मेें गिर गई। उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता के परिजन उसे बेहोशी हालत में कोतवाली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख महिला अस्पताल रेफर किया है। कोतवाल आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

मां-बेटे को पीटा
हरदोई (ब्यूरो)। हैंडपंप पर मवेशियों को पानी पिलाने से मना करने पर पड़ोसियों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। देहात कोतवाली क्षेत्र के पाटकुंआ गांव निवासी रामकिशुन के दरवाजे पर हैंडपंप लगा है। जिस पर रोजाना पड़ोसी मवेशियों को लाकर पानी पिलाते हैं। जिससे जलभराव और कीचड़ होता है।


बुधवार सुबह पड़ोसी मवेशियों को पानी पिला रहे थे, तभी रामकिशुन के पुत्र रामनरेश ने मवेशियों को हैंडपंप पर पानी पिलाने से मना किया। युवक उसे अपशब्द कहने लगा और दोनों में हाथापाई हो गई। वह रामनरेश को पीटने लगा। जब उसकी मां राधा बचाने पहुंची तो हमलावर ने उसकी भी पिटाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। मगर तब तक हमलावर भाग गए थे।

-देहात कोतवाली क्षेत्र के भीठामहासिंह में हुआ विवाद
-पिटाई से गर्भवती की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed