फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1000's case of converting religion: Umar is the mastermind of Panthua village of Fatehpur

धर्म बदलने का मामला: फतेहपुर के पंथुआ गांव का है मास्टरमाइंड, 39 साल पहले श्याम से बना उमर

Tue, 22 Jun 2021 01:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 22 Jun 2021 01:45 AM IST
सार

पंथुआ गांव के मजरा रमवा गांव के स्व. धनराज सिंह गौतम का बेटा श्याम प्रताप सिंह ने करीब 35 साल पहले उसने पंतनगर यूनिवर्सिटी से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन
1000's case of converting religion: Umar is the mastermind of Panthua village of Fatehpur
एटीएस की गिरफ्त में उमर गौतम - फोटो : amar ujala

विस्तार

धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड मौलाना उमर गौतम थरियांव थाना क्षेत्र के पंथुवा गांव रहने वाला है। उसने करीब 39 वर्ष पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मुस्लिम धर्म अपना लिया था। एटीएस की सूचना के बाद रात करीब नौ बजे थाना पुलिस ने उसके गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


पंथुआ गांव के मजरा रमवा गांव के स्व. धनराज सिंह गौतम का बेटा श्याम प्रताप सिंह ने करीब 35 साल पहले उसने पंतनगर यूनिवर्सिटी से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद विधि की पढ़ाई के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया। वहां पढ़ाई के दौरान श्याम प्रताप इस्लाम धर्म की तरफ आकर्षित हो गया।

विज्ञापन

वर्ष 1982 में मुस्लिम धर्म अपना कर उसने अपना नाम मौलाना उमर गौतम रख लिया। करीब डेढ़ साल पहले धनराज सिंह का निधन हो गया था। पिता के निधन की खबर पर मौलाना उमर गौतम गांव आया था। उनकी वेशभूषा देखकर गांव वाले भी दंग रह गए थे। इसके बाद उसे गांव में नहीं देखा गया।

श्याम प्रताप सिंह की पहली पत्नी से दो बच्चे भी थे। उमर के मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद ससुर ने बेटी को नहीं भेजा। क़रीब दस साल वह मायके में रही। बाद में उमर के साथ दिल्ली चली गईं। उमर ने दिल्ली में मुस्लिम महिला से दूसरी शादी कर ली थी।

दूसरी पत्नी से एक बेटी व दो बेटे हैं। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया गांव में जुटाई गई जानकारी एटीएस को दी जाएगी। जिले में मोहम्मद उमर के लिंक भी खोजे जा रहे हैं। उसका परिवार से कोई वास्ता होना सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed