फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   100 people got vaccinated in Gulauli village

गुलौली गांव में 100 लोगों ने लगवाया टीका

Thu, 27 May 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
100 people got vaccinated in Gulauli village
पुखरायां। विकास खंड मलासा के गुलौली गांव में बुधवार को प्रधान ने टीका करण के लिए जन जागरण अभियान चलाया। गांव में स्वास्थ्य टीम के पहुंचने पर एक सैकड़ा लोगों ने टीका लगवाया। गांव के लोगों की पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर से जांच की गई। बुखार पीड़ितों को दवाइयां दी गईं। गांव के सभी लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

नव निर्वाचित प्रधान कमलेश देवी चौहान ने बुधवार की सुबह टोली बनाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। इस पर गांव के लोगों ने गांव में ही टीका लगवाने की सहमति जताई। इस पर प्रधान ने देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार से संपर्क किया। उन्होंने गांव में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य टीम भेजी।
विज्ञापन

लेखपाल विशाल त्रिपाठी ने बताया कि जब प्रशासन के लोग गांव में आते हैं तो ग्रामीण तरह-तरह की बात करने लगते हैं। इसलिए ग्राम प्रधान के सहयोग से सभी लोगों को जागरूक किया गया। एएनएम रीता सक्सेना ने बताया कि गांव के 100 लोगों ने टीका लगवाया है। एक भी डोज बेकार नहीं गई। इस दौरान संग्रह आमीन सत्यम सिंह, रघुनाथ सिंह, आशा कार्यकर्ता नीतू देवी, संगिनी मधु कम्प्यूटर ऑपरेटर शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरौधा व मलासा में 270 लोगों का टीकाकरण
पुखरायां। विकास खंड अमरौधा व मलासा क्षेत्र के संबंधित गांवों में बुधवार को 270 लोगों को टीका लगाया गया। अमरौधा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि बुधवार को पुखरायां सीएचसी में 49, सहाबापुर गांव में 20, मूसानगर में 10, जांहगीरपुर में 25, सुजगवां में 57 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं मलासा के देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि गुलौली में 100 और देवीपुर सीएचसी में 10 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed