फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   100 kg papaya seeds

एक बीज में 100 किलो पपीता

Fri, 12 Feb 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 12 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
100 kg papaya seeds

ताइवानी पपीते के बीज ने घूम मचा रखी है। देशी बीज के मुकाबले इस बीज से डेढ़-दो गुना अधिक पैदावार मिल रही है। एक पेड़ पर 80 से 100 किलो फल लग रहा है।

विज्ञापन


पपीते की प्रजाति के बारे में कहा जाता है कि सौ पौधे लगाने पर 50 से 60 पेड़ में ही फल लगते हैं। ऐसी स्थिति में हाईब्रीड ताइवानी पपीते के बीज नेे किसानों में उम्मीद जगाई है। बादशाहीनाका स्थित थोक बीज मार्केट में अधिकतर दुकानों में इसी बीज की मांग है।
विज्ञापन


सीड्स एंड पेस्टीसाइड ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुशवाहा बताते हैं कि ताइवान-786 उभयलिंगी बीज है। इसे जोड़े से लगाने की जरूरत नहीं है। इसके हर पेड़ पर फल लगने की गारंटी है। अभी तक का अनुभव बताता है कि सौ पेड़ लगाने पर 95 में फल लगे। अधिक पेड़ों के फल देने से पैदावार भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कमियां भी
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग के एचओडी डॉ. एके दुबे बताते हैं कि पैदावार के मामले में हाईब्रीड बीज अच्छे तो होते हैं लेकिन पहली फसल के बाद दूसरी फसल में पेड़ पर फलों के बीच की दूरी कम हो जाती है। इससे फल टेढ़ामेढ़ा होता है और उसे फैलाव भी नहीं मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed