{"_id":"5fe953248ebc3e3c5261485e","slug":"100-freight-trains-will-start-running-on-dfc-in-a-week-pm-modi-will-inaugurate-tomorrow-through-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह भर में डीएफसी पर चलने लगेंगी 100 मालगाड़ियां, कल पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह भर में डीएफसी पर चलने लगेंगी 100 मालगाड़ियां, कल पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे उद्घाटन
Mon, 28 Dec 2020 09:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएफसी के 353 किमी के सेक्शन का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। बुलंदशहर के खुर्जा से लेकर कानपुर देहात के भाऊपुर तक के इस सेक्शन के उद्घाटन के लिए प्रयागराज, भाऊपुर और खुर्जा में तीन जगह यह कार्यक्रम होंगे।
डीएफसी के इस रूट पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू होते ही ट्रैक पर मालगाड़ियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती रहेगी। इस 353 किमी लंबे रेल रूट पर मालगाड़ी चलाकर ट्रैक का परीक्षण किया जा चुका है। अभी रोजाना दो से तीन मालगाड़ियां इस रूट पर चल रही हैं।
एक सप्ताह के भीतर करीब 100 मालगाड़ियों को ट्रैक पर लाया जाएगा। डीएफसी के अफसरों के मुताबिक प्रधानमंत्री नई दिल्ली से सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। प्रयागराज मंडल, न्यू भाऊपुर स्टेशन और न्यू खुर्जा स्टेशन पर भी कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
डीएफसी रूट पर भी मालगाड़ियों के अलग-अलग रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं। यात्री ट्रेनों वाले मेन रूट से इन स्टेशनों को अलग तरह से पहचाना जाए, इसके लिए डीएफसी रूट के स्टेशनों के नाम के आगे न्यू जोड़ा गया है।