फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   100 bed critical care block to be built in Halat Hospital, construction agency also fixed

Kanpur: हैलट में बनेगा 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक, निर्माण एजेंसी भी तय, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भेजा पत्र

Fri, 06 Jan 2023 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Jan 2023 02:53 PM IST
सार

सभी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जा रहा है। इसकी निर्माण एजेंसी भी तय हो गई है और इस संबंद्ध में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने यूपीआरएनएन  को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
100 bed critical care block to be built in Halat Hospital, construction agency also fixed
हैलट अस्पताल - फोटो : Social Media

विस्तार

कानपुर में हैलट में सौ बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) बनेगा। इसमें रोगियों को सभी विशेषज्ञताओं का एक ही छत के नीचे इलाज मिल जाएगा। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में बुखार, निमोनिया, गुर्दा रोग आदि मेडिसिन से संबंधित रोगों के गंभीर रोगियों को भी भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन

यहां सर्जरी विभाग से संबंधित ऑपरेशन भी होंगे। प्रसव भी कराए जाएंगे। यहां भर्ती होने वाले रोगी को दूसरे विभाग भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सीसीबी को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था भी घोषित कर दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक का निर्माण यूपी राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) करेगा। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस संबंध में यूपीआरएनएन को पत्र भेज दिया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रस्ताव मांगा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैलट में सौ बेड के ब्लॉक के लिए मंजूरी मिल गई है। इसे मेडिसिन और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के बीच में खाली भूमि पर बनाया जाएगा। यहां से रेडियो डायग्नोस्टिक्स विभाग और हैलट इमरजेंसी भी पास रहेगी। ब्लॉक के लिए छह हजार वर्ग मीटर भूमि की उपलब्धता और शहर की आबादी 20 लाख होनी चाहिए।

कानपुर में ये दोनों मानक पूरे हैं। मेडिसिन विभाग के डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि क्रिटिकल केयर विभाग बनने रोगियों को बहुत राहत मिलेगी। आईसीयू, एचडीयू, आपरेशन थिएटर, डिलेवरी कक्ष वगैरह सब सीसीबी में रहेंगे। साथ ही, उन्नत चिकित्सा सेवाएं भी मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed