{"_id":"60a16ec38ebc3ea70655aa26","slug":"10-million-in-hand-but-can-t-get-oxygen-plant-akbarpur-news-knp6287962199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ हाथ में पर नहीं लगवा पा रहे आक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ हाथ में पर नहीं लगवा पा रहे आक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ गई। इस दौरान कई गंभीर रोगियों की जान भी चली गई। इसको देखते हुए सिकंदरा विधायक व शिक्षक एमएलसी ने अपनी निधि से 50-50 लाख रुपये ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए देने की संस्तुति की।
इसके बाद भी सीएमओ ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए स्टीमेट नहीं दे पाए। कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में रविवार को टीम 9 की समीक्षा बैठक में यह मुद्दा उठा तो अधिकारी ने नाराजगी जताई। सीडीओ ने सीएमओ को जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
रविवार को टीम-9 की समीक्षा के दौरान सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि एल-वन में पांच, एल-टू हॉस्पिटल में कुल 19 मरीज भर्ती हैं। इसमें दो नए कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किए गए हैं। एक की मौत हो गई। दो मरीज को आराम मिलने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इसी प्रकार प्राइवेट क्षेत्र के गौरी हॉस्पिटल में 18, अनंतराज में छह कोविड मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
बैठक में जिला अस्पताल पुरुष सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय में चार वेंटीलेटर सक्रिय हैं। इसके अलावा अन्य वेंटीलटर ऑक्सीजन की कमी से सक्रिय नहीं हो सके। इस पर सीडीओ सौम्या पांडेय ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के लिए सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजीत सिंह पाल और शिक्षक एमएलसी अरुण पाठक ने अपनी निधि से 50-50 लाख रुपये देने की संस्तुति की है।
इसके बाद भी आक्सीजन प्लांट की स्थापना में हो रही देरी खेत जनक है। इस दौरान उन्हें पता चला की सीएमओ अभी तक प्लांट स्थापना के लिए स्टीमेट ही बनाकर नहीं दे सके हैं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब तक तीन रिमाइंडर जारी किए जा चुके हैं। इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि हॉटस्पॉट स्थानों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इस दौरान डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।