फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   10 lakhs not received in dowry, married woman beaten to death, report of dowry murder on five including husban

Hardoi: दहेज में 10 लाख न मिले, विवाहिता की पीटकर हत्या, पति समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Wed, 08 Nov 2023 02:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Nov 2023 02:30 PM IST
सार

Hardoi News: शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस को शव चारपाई पर पड़ा मिला था।  शिवम राठौर की तहरीर पर रिया के पति विशाल, ससुर नन्हेंलाल, जेठ संतोष और परिवार के ही विवेक व छोटू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
10 lakhs not received in dowry, married woman beaten to death, report of dowry murder on five including husban
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता की पीट पीटकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हरीपुरवा निवासी विशाल राठौर की शादी 18 माह पहले कन्नौज शहर के सफदरगंज निवासी रिया राठौर (25) के साथ हुई थी। रिया के भाई शिवम के मुताबिक, शादी में एक कार और अन्य सामान दिया था, लेकिन ससुरालीजन 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।  यह मांग पूरी न होने पर आए दिन रिया के साथ ससुरालीजन मारपीट करते थे।
विज्ञापन

दो दिन पहले रिया का मोबाइल भी ससुरालीजनों ने छीन लिया था। मंगलवार सुबह विशाल के पड़ोसियों ने रिया की मौत हो जाने की जानकारी मायके के लोगों को दी।मृतका का भाई शिवम प्रयागराज में रहता है। उसने फोन पर पुलिस को सूचना दी। शिवम के देर शाम आ जाने पर पुलिस ने पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस को शव चारपाई पर पड़ा मिला था।  शिवम राठौर की तहरीर पर रिया के पति विशाल, ससुर नन्हेंलाल, जेठ संतोष और परिवार के ही विवेक व छोटू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर दूसरी ओर मृतका के पति विशाल का कहना है कि रिया ने फंदा लगाकर जान दी है। जीवित होने की उम्मीद में उन लोगों ने रिया को फंदे से उतारा था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed