{"_id":"5c4f1d86bdec2273875d4d29","slug":"10-including-8-solvers-arrested-in-police-recruitment-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षाः दूसरे दिन पकड़े गए 8 सॉल्वर, एक अभ्यर्थी भी दबोचा गया, सरगना फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षाः दूसरे दिन पकड़े गए 8 सॉल्वर, एक अभ्यर्थी भी दबोचा गया, सरगना फरार
Mon, 28 Jan 2019 09:13 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के छह सेंटर से आठ सॉल्वर दबोचे गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन सोमवार को कानपुर के छह सेंटर से आठ सॉल्वर दबोचे गए। सेंटर के बाहर से एक अभ्यर्थी को भी पकड़ा गया। पकड़े गए ज्यादातर सॉल्वर बिहार के हैं। दो आरोपी 12वीं और बीएससी के छात्र भी हैं। रविवार को हुई परीक्षा में भी एक सॉल्वर को दबोचा गया था।
पी-रोड स्थित हर सहाय जगदंबा इंटर कॉलेज में गढ़नगलिया आगरा के अभ्यर्थी अजय कुमार की जगह परीक्षा देते मुंगेर बिहार निवासी सुधांशु को पकड़ा गया। बिहार का ही मास्टर माइंड चिंटू चौधरी और अभ्यर्थी फरार हो गया।
बिधनू थाना क्षेत्र के गंगापुर कॉलोनी स्थित बाबू सिंह इंटर कॉलेज में नगला गुलाल, फिरोजाबाद निवासी फुफेरे भाई सुनील कुमार की जगह परीक्षा दे रहे लखनपुर केसरी मुरादाबाद के सनी यादव को दबोचा गया।

कानपुर के इन सेंटर से सॉल्वर दबोचे गए
किदवई नगर स्थित बृहस्पति महिला महाविद्यालय से भी नगला गुलाल, फिरोजाबाद निवासी फुफेरे भाई विमल कुमार की जगह परीक्षा देते नगला गोकुल चंदवार, फिरोजाबाद निवासी 12वीं के छात्र को पकड़ा गया। इसी सेंटर में अलअदादपुर, फिरोजाबाद निवासी सुमित कुमार की जगह परीक्षा देते नावली एटा के बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र अंशुल कुमार को पकड़ा गया।
विजय नगर स्थित सरस्वती महिला महाविद्यालय में जसराना, फिरोजाबाद के नितुल कुमार की जगह परीक्षा दे रहे जहानाबाद, बिहार निवासी पंकज कुमार को दबोचा गया। सरगना कानपुर निवासी नीरज फरार हो गया।
जाजमऊ स्थित मनोहर लाल महाविद्यालय में ग्राम उलाउ, टूंडला के हरेंद्र की जगह कैमूर, बिहार निवासी विशाल और बिंदकी, फतेहपुर के कृष्ण प्रताप की जगह परीक्षा देते कंकरबाग बिहार निवासी पुरुषोत्तम कुमार को पकड़ा गया।

इसी तरह सतबरी रोड, चकेरी स्थित राधिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इब्राहिमपुर करारी, कौशांबी निवासी रंजीत सिंह के स्थान पर सज्जनपुरा, बिहार निवासी सुमित कुमार कामता को पकड़ा गया है।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सेंटर के बाहर मौजूद रंजीत सिंह को भी धर दबोचा। परीक्षा के नोडल अफसर एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार का कहना है कि बायोमैट्रिक मिलान के दौरान इन सॉल्वरों को दबोचा गया है। इसके अलावा प्रवेश पत्र मेें अभ्यर्थी की जगह सॉल्वरों की फोटो पाई गई। सॉल्वरों और अभ्यर्थियों के खिलाफ प्रधानाचार्यों की तहरीर पर संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।