फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1.47 crore package to IITian

आईआईटियन को 1.47 करोड़ का पैकेज, मल्टीनेशनल कंपनी ने किया ऑफर

Thu, 03 Dec 2020 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Dec 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
1.47 crore package to IITian
आईआईटी कानपुर
कोरोनाकाल में उपजे आर्थिक संकट के बीच आईआईटी कानपुर के छात्र एक करोड़ से अधिक का पैकेज पाने में सफल रहे। आईआईटी के एक छात्र को मल्टीनेशनल कंपनी से सर्वाधिक 1.47  करोड़ रुपये का पैकेज मिला है।
विज्ञापन


यह इस बार का  सर्वाधिक पैकेज है। हालांकि अभी प्लेसमेंट ड्राइव नौ दिसंबर तक चलेगी। देश की कंपनियों ने 82 लाख रुपये तक का अधिकतम पैकेज ऑफर किया है। पहले दो दिन में आईआईटी कानपुर का प्लेसमेंट अन्य सभी आईआईटी की तुलना में काफी अच्छा रहा।
विज्ञापन


हालांकि आईआईटी की ओर से इस बार जॉब पाने वाले छात्रों से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। आईआईटी में एक दिसंबर से पहले चरण की ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव शुरु हुई है। इसमें देश और विदेश की 120 कंपनियां भाग ले रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन करीब 200 छात्रों को जॉब ऑफर की गई। वहीं, दूसरे दिन 169 छात्रों को जॉब मिली। तीसरे दिन के पहले राउंड में 50 छात्रों को जॉब मिली जबकि दूसरा राउंड रात 12 बजे तक चलेगा। प्लेसमेंट प्रभारी प्रो. कांतेश बलानी के मुताबिक इस बार प्लेसमेंट ड्राइव नौ दिसंबर तक चलेगी।

संस्थान में इस बार एक्सिस, वीमॉक, स्टेरलाइट व ईएक्सएल ने छात्रों को अधिक जॉब ऑफर की है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल पैकेज पिछले साल के पैकेज के बराबर ही है। पिछली बार अधिकतम प्लेसमेंट पैकेज 1.52 करोड़ रुपये था।

देश की कंपनियों का पैकेज बढ़ा
कोरोना काल में देश की कंपनियों के पैकेज में बीते साल की तुलना में 20 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। बीते वर्ष आईआईटी कानपुर में देश की कंपनी ने सर्वाधिक 62.28 लाख का पैकेज ऑफर किया था, जबकि इस बार 82 लाख का सालाना पैकेज ऑफर हुआ है। छात्रों का मानना है कि कोविड काल में अच्छे पैकेज सराहनीय हैं।

बीते वर्ष आईं थीं 300 कंपनियां
बीते वर्ष 300 से अधिक कंपनियां आईआईटी के प्लेसमेंट में भाग लेने आईं थीं। वहीं इस बार 120 कंपनियां ही आईं हैं। यही वजह है कि वर्ष 2019 में प्लेसमेंट ड्राइव के पहले दो दिन में 440 छात्रों को जॉब मिली थी जबकि इस बार पहले दो दिनों में 369 छात्रों को ही जॉब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed