फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   yuvak ne lagaee phaansee, mahila par hatya ka aarop

युवक ने लगाई फांसी, महिला पर हत्या का आरोप

Sat, 14 Mar 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
yuvak ne lagaee phaansee, mahila par hatya ka aarop
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। युवक ने देर रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने साथ में रह रही महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सराय शाह मोहम्मद निवासी राम संजीवन पुत्र राजेश्वर शटरिंग का काम करता था। वह नसरापुर में फौजी सियाराम के घर में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। सियाराम के दूसरी महिला से संपर्क होने से पांच साल पहले पत्नी झगड़े के बाद दो बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। इसका परिजन विरोध करते थे। पड़ोसी ने बताया कि देर रात सियाराम शराब के नशे में घर आया। इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया। सुबह उसका शव कमरे की जाली से प्लास्टिक की डोरी से लटका मिला। इससे चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने साथ में रह रही महिला पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसआई रामसरोज द्विवेदी ने परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed