{"_id":"5f3f95568ebc3e3cc10e96d7","slug":"yuvak-ko-jinda-jalaaya-shinaakht-nahin-huee-kannauj-news-knp577889516","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को जिंदा जलाया, शिनाख्त नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को जिंदा जलाया, शिनाख्त नहीं हुई
विज्ञापन
शव के पास पूछताछ करते कोतवाल विकास राय।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सदर कोतवाली के खुसटिया गांव में युवक को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। सुबह नलकूप की कोठरी के पीछे अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे पुलिस अफसरों ने छानबीन की। अधजले शव के पास खून से सने ईंट के टुकड़े, शराब की बोतलों के साथ माचिस भी मिली है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
गुरुवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने खुसटिया गांव निवासी किसान तुलाराम के नलकूप के पास करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव देखा। चेहरे से लेकर शरीर पर चोटों के कई निशान थे। जानकारी पर एएसपी विनोद कुमार, कोतवाल विकास राय और पाल चौराहा चौकी प्रभारी राम मनोज द्विवेदी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। स्थानीय लोगों से शिनाख्त के लिए पुलिस ने पूछताछ की। पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत आग से जल जाने से हुई है। आशंका है कि पहले युवक को बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद बेहोशी की हालत में शराब डालकर जला दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। एएसपी ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए पूछताछ की जा रही है। शव सुरक्षित रखवा दिया गया है।
खून से लथपथ सफेद शर्ट और जींस पैंट में देखा गया था युवक
हत्या से पहले बुधवार शाम करीब सात बजे रास्ते से गुजर रहे लोगों ने मृतक को सफेद शर्ट और नीली जींस की पैंट पहने चीखते हुए देखा था। कुछ लोगों ने बताया कि युवक की गर्दन से खून से निकल रहा था। इससे वह गले में रुमाल बांध रहा था। युवक को शराबी समझ कर ग्रामीण बगैर पूछताछ के चले गए। सुबह युवक सिर्फ जींस पहने मिला। बदन आग से झुलसा हुआ था। शव मिलने के बाद राहगीरों ने चुप्पी साध ली है।