{"_id":"605a26048ebc3e8ca76f7505","slug":"youvak-ka-ansan-jaari-kannauj-news-knp619490412","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ कटने का मुआवजा न मिलने पर युवक का आमरण अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ कटने का मुआवजा न मिलने पर युवक का आमरण अनशन जारी
विज्ञापन
छिबरामऊ। इलाके के ग्राम सराय सुंदर में पेड़ काटने का मुआवजा न मिलने पर युवक का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अब पत्नी और बेटा भी अनशन में शामिल हो गए हैं। वहीं युवक ने चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
सराय सुंदर निवासी अनुराग द्विवेदी हाईवे अधिकारियों के पेड़ काटने पर मुआवजे को लेकर मंगलवार से आमरण अनशन कर रहे हैं। दूसरे दिन पत्नी मुन्नी देवी और बेटा जतिन भी आमरण अनशन में शामिल हो गए। अनशन पर बैठने के कुछ देर बाद मुन्नी देवी की हालत बिगड़ने लगी। इस पर डॉ. स्वप्निल गुप्ता के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम मौके पर पहुंची। मुन्नी देवी का सुगर लेवल बढ़ा मिला। अनुराग द्विवेदी ने आरोप लगाया कि रात दस बजे सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज अजब सिंह ने उन्हें और पत्नी को गालियां देने के साथ टेंट फेंकने की धमकी दी। इसकी शिकायत डीएम और एसडीएम से की है। अनुराग द्विवेदी ने बताया कि मांग पूरी होने पर ही अनशन खत्म करेंगे।
अनशनकारियों को मिला भाजपा नेता का साथ
सराय सुंदर गांव में अनशनस्थल पर पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुनीष मिश्रा और देव प्रकाश पालीवाल ने बताया कि एनएच-91 के अधिकारियों ने हरे पेड़ कटवाकर अनुराग द्विवेदी के साथ अन्याय किया है। अकबरपुर में रोड के दोनों तरफ सैकड़ों वर्षों से रह रहे भवन स्वामियाें को बिना मुआवजा दिए जगह खाली करने का नोटिस दिया गया है। यह ठीक नहीं है। अनुराग की आवाज को दबाया गया तो सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा।