फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth who went to see the exhibition was attacked with sticks

Kannauj News: नुमाइश देखने गए युवक पर लाठी-डंडों से हमला

Thu, 20 Jul 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 20 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth who went to see the exhibition was attacked with sticks
गुरसहायगंज। नुमाइश देखने गए युवक को कई युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। देर रात हुई इस घटना के बाद घायल कई घंटे तक कोतवाली में पड़ा रहा। वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर उसे मेडिकल के लिए भेजा गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ मारपीट और दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाडेदेवर निवासी प्रशांत गौतम बृहस्पतिवार की देर रात तिर्वा रोड पर लगी प्रदर्शनी में परिवार सहित गया था। प्रदर्शनी में घूमने के बाद उसने अपने परिजनों को भेज दिया और दोस्तों के साथ नुमाइश में घूम रहा था। इसी बीच एक युवक का धक्का लग जाने से दोनों में विवाद होने लगा। दूसरे पक्ष के कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गया।
विज्ञापन

घायल का आरोप है कि हमला करने वालों ने उसे जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। घायल अवस्था में कोतवाली सूचना देने पहुंचा तो रात में किसी ने नहीं सुनी और वह दो घंटे तक घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा। परिजनों के आने पर वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की शिकायत की गई। जिस पर गुरुवार की दोपहर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने संजू गुप्ता, संदीप गुप्ता, छोटे वर्मा और गोपी के खिलाफ दलित उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया रिपोर्ट दर्ज हो गई। मामले की जांच सीओ सदर डॉ. प्रियंका बाजपेई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed