फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth should stay away from drugs and save society too.

Kannauj News: युवा नशे से दूर रहें, समाज को भी बचाएं

Fri, 26 Jun 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from drugs and save society too.
कन्नौज। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर नशा मुक्त भारत अभियान फॉर विकसित भारत के तहत शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


इंदरगढ़ क्षेत्र के कचाटीपुर स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प तभी साकार होगा जब देश का युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वयं को दूर रखेगा। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी सबसे बड़ी बाधा बनता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लें। यहां विद्यार्थियों एवं युवाओं के बीच नशा मुक्ति विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

रैली में जागरूकता संबंधी संदेशों की तख्तियां एवं बैनर लिए युवाओं ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशा मुक्त युवा विकसित भारत तथा स्वस्थ युवा, सशक्त भारत जैसे नारों के माध्यम से आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भारतीय संस्कृति युवा मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद मुनव्वर, उमर्दा प्रखंड के स्वयंसेवक विजय, अस्मित कटियार सहित 50 से अधिक युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में जागरूकता शिविर का आयोजन
कन्नौज। संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में सामाजिक सलाहकार डॉ. रवि और सामाजिक कार्यकर्ता पीयूषा दुबे ने बताया कि हर साल नशे की लत के चलते लाखों परिवार उजड़ जाते हैं। उन्होंने मौजूद नागरिकों और चिकित्सा कर्मियों को जीवन में कभी भी नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। महिला कल्याण विभाग जेंडर स्पेशलिस्ट अनुपम ने नशे की लत से पैदा होने वाली बीमारियों और इससे जुड़े कड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला कल्याण तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी देते हुए पंफलेट वितरित किए। इस अवसर पर चिकित्सालय के डॉक्टर, साइकोलॉजिस्ट महेंद्र और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed