फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth injured in road accident dies

Kannauj News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Wed, 17 Jan 2024 02:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 17 Jan 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies
चपुन्ना। छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार युवक को गंभीर हालत में फर्रुखाबाद ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने साथी युवक पर नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



चपुन्ना चौकी क्षेत्र के उड़ैतापुर गांव निवासी सुमित पाल (22) पुत्र संतोष पाल पड़ोसी गांव कुतुबपुर के अनुज पाल पुत्र सुरेंद्र पाल के साथ सोमवार को किसी काम से भाउलपुर जा रहा था। छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर पाह गढ़िया गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को इलाज के साथ सीएचसी ले गए। यहां सुमित की हालत गंभीर होने पर फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे फर्रुखाबाद में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव गांव पहुंचते ही मां रानी देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता संतोष पाल का आरोप है कि अनुज ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया था। गश आने के कारण वह सड़क पर गिर पड़ा, जिस कारण हादसा हुआ। चौकी पुलिस ने बताया कि अभी हादसे की तहरीर नहीं दी गई। मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed