{"_id":"6a1887d3581f88f2180ce9c3","slug":"youth-drowned-in-ganga-fishermen-pulled-him-out-died-kannauj-news-c-214-1-knj1006-149811-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गंगा में डूबा युवक, मछुआरों ने निकाला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गंगा में डूबा युवक, मछुआरों ने निकाला, मौत
विज्ञापन
गुगरापुर। गंगा स्नान के दौरान गुरुवार को साथियों के साथ घाट पर नहाने गया युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मछुआरों ने उसे बाहर निकाला पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विकास खंड गुगरापुर के ग्राम कीरतपुर निवासी भानु प्रताप सिंह (19) साथियों के साथ बदनापुर गांव के सामने स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गया था। यह घाट नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सुबह साढ़े दस बजे स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी देर तलाश के बाद मछुआरों ने जाल डालकर उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुगरापुर ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भानु प्रताप सिंह की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि भानु प्रताप परिवार में दो बहनों के बीच अकेला भाई था और अविवाहित था। घटना से गांव में शोक का माहौल है। गुरसहायगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि परिजन शव को लेकर गांव आ गए हैं। अभी पोस्टमार्टम के लिए तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है।