{"_id":"68a0d3e0e903d3ba8f0dc544","slug":"youth-dies-on-bike-on-expressway-kannauj-news-c-214-1-knj1006-135864-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
तिर्वा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर असम से लद्दाख जा रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। बाइक चला रहे युवक को झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि साथी घायल हो गया।
असम के होजाई जिले के थाना लामडिंग कस्बा निवासी तुषार देह (26) साथी शुभांकर देह (28) के साथ बाइक से लद्दाख जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह बाइक सवार जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव के पास पहुंचे, बाइक चला रहे तुषार को झपकी लग गई। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने तुषार को मृत घोषित कर दिया। घायल शुभांकर को इलाज के बाद घर भेज दिया। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि परिजन शव लेकर घर चले गए हैं। (संवाद)