{"_id":"617aefbe5bda0378637c9fc1","slug":"youth-dies-of-fever-24-dengue-patients-found-kannauj-news-knp6609929167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से युवक की मौत, डेंगू के 24 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से युवक की मौत, डेंगू के 24 मरीज मिले
विज्ञापन
कन्नौज। अस्पताल में रैपिड टेस्ट किट से जांच में एलाइजा के 10 और डेंगू के 14 मरीज मिले। बुखार से एक युवक की मौत हो गई। अब तक बुखार से 80 लोगों की मौत हो चुकी है।
गुरुवार को 497 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इसमें 46 लोग बुखार से पीड़ित मिले। पांच मरीजों की रैपिड टेस्ट किट से जांच हुई। इसमें एक भी डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। वहीं तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के कमलेपुर्वा गांव निवासी सतीश राजपूत तहसील लायर्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनका 25 साल का भतीजा डिंपल राजपूत घर पर रहकर काम करता था। एक सप्ताह पहले बुखार आना शुरू हुआ। निजी चिकित्सक से फायदा न मिलने पर परिजन कानपुर ले गए। यहां भर्ती कराकर उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
केंद्रीय टीम ने डेंगू प्रभावित इलाकों की जानी हकीकत
कन्नौज/ तिर्वा। केंद्र की तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को डेंगू प्रभावित इलाकों का दौरा किया। टीम के सदस्याें ने घरों में जाकर जागरूक किया। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ.डीएन गिरी, डॉ. सवकत कमल और डॉ.आशीष बाजपेई ने सरायमीरा, ठठिया, जसौली, टिढ़ियापुर का दौरा किया। ग्रामीणों को बताया कि आसपास जलभराव न होने दें। जलभराव होने से लार्वा पैदा होते हैं।