फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth dies in road accident, accused of murder

Kannauj News: सड़क हादसे में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 15 Jul 2024 03:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, accused of murder
इंदरगढ़। कार सवार युवकों ने युवक के टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के विशुनापुर गांव निवासी सुमित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार की सुबह उसका भाई देवेंद्र कुमार गांव के सामने बाइक सही करवा रहा था। इसी दौरान गांव के ही निवासी कमलेश, जितेंद्र, मनोज, धीरेंद्र, योगेश कार से सवार होकर भाई को टक्कर मार दी। हादसे में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी दौरान पुलिस व परिजनों के बीच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed