{"_id":"5f9ef86a8ebc3e9b99244c66","slug":"youth-dies-due-to-corona-ten-infected-kannauj-news-knp591883029","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से युवक की मौत, दस लोगों की आई पॉजिटिव रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से युवक की मौत, दस लोगों की आई पॉजिटिव रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना की चपेट में आकर जिले में एक और युवक की मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं रविवार को 10 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3042 पर पहुंच गया है। इलाज के बाद 2909 ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में 91 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
तालग्राम के गांव मुंडाला निवासी 21 वर्षीय योगेंद्र कुमार की कुछ दिनों से हालत खराब चल रही थी। बीते मंगलवार को परिजनों ने कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कोरोना की पुष्टि हुई थी। शनिवार को उपचार के दौरान योगेंद्र की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। जिले में कोरोना की चपेट में आकर अबतक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंदरगढ़ में दो मिठाई दुकानदार निकले कोरोना पॉजटिव
इंदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार डीएम ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मिठाई विक्रेताओं की जांच के आदेश दिए। टीम ने जब शिविर लगाकर जांच की तो दुकानदार कोरोना पॉजिटिव निकले। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने आदेश दिए कि जो लोग मिठाइयां बेच रहे हैं, उन सभी की कोरोना जांच कराई जाए। बिना जांच के कोई भी विक्रेता मिठाई नहीं बेचेगा। डीएम के निर्देश पर हसेरन ब्लॉक में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में करीब 30 मिठाई विक्रेताओं की रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच कराई गई। जांच के दौरान दो लोग पॉजटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य टीम ने पॉजिटिव आए लोगों को होमआइसोलेशन में रख दिया। कैंप में डॉ. जगदीश निर्मल, डॉ. विजयंत सिंह, डॉ. सुबोध कनौजिया ,ओम नंदन, विवेक कुमार मौजूद रहे।