{"_id":"6ababd07bbdebd2a9808ae84","slug":"young-mans-arm-rots-after-wrong-injection-by-quack-kannauj-news-c-214-1-knj1005-156824-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से युवक का हाथ सड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से युवक का हाथ सड़ा
विज्ञापन
फोटो :33: जानकारी देता पीड़ित कल्लू। संवाद
ठठिया (कन्नौज)। एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से बुखार से पीड़ित युवक का हाथ सड़ गया है। इलाज में अब तक पांच लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और डॉक्टरों ने हाथ की सर्जरी की तैयारी की है। पीड़ित परिवार ने ठठिया थाने और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
ग्राम रम्मापुरवा निवासी कल्लू को एक सितंबर को बुखार आया था। उनकी पत्नी उषा उन्हें गांव के एक झोलाछाप के क्लीनिक पर इलाज के लिए ले गईं। आरोप है कि झोलाछाप ने कल्लू के हाथ की नस में दो इंजेक्शन लगाए। इसके कुछ ही देर बाद कल्लू के हाथ में तेज दर्द और सूजन आ गई। झोलाछाप ने घर जाकर गर्म पानी से सिकाई करने की सलाह दी। घर पहुंचने पर हाथ में छाले पड़ने लगे और हालत बिगड़ती गई। दो सितंबर को कल्लू को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान हाथ में संक्रमण और गलन बढ़ती गई।
कल्लू के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने झोलाछाप से शिकायत की तो उसने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। इसके बाद परिजनों ने ठठिया थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। अब निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने हाथ की सर्जरी की तैयारी की है और हाथ काटने की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि यह मामला स्वास्थ्य विभाग से संबंधित है। शिकायत के आधार पर संबंधित विभाग द्वारा जांच और कार्रवाई की जा सकती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्रा ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर झोलाछाप पर कार्रवाई की जाएगी।