फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Young man sets fire to in-laws' house when bike doesn't start

Kannauj News: ससुराल में बाइक न स्टार्ट होने पर युवक ने लगाई आग

Sat, 25 May 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Young man sets fire to in-laws' house when bike doesn't start
तिर्वा। ससुराल आए युवक ने बाइक स्टार्ट न होने पर आग लगा दी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




ठठिया थाना क्षेत्र के जैतपुर्वा गांव निवासी मुकेश राजपूत की तिर्वा कोतवाली के हंसापुर गांव में ससुराल है। शुक्रवार को मुकेश बाइक से किसी काम से ससुराल आया था। वापस घर जाने के लिए जब उसने बाइक स्टार्ट की तो स्टार्ट नहीं हुई। इसी बात से नाराज होकर मुकेश बाइक को सुनसान जगह पर ले गया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। लोगों का कहना है कि मुकेश शराब के नशे में धुत था। बाइक स्टार्ट न होने पर उसे जिल्लत महसूस होने लगी, जिससे उसने आग लगा दी और फरार हो गया। कोतवाल जेपी गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed