फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Young man dies due to high speed bike slipping

Kannauj News: तेज रफ्तार बाइक फिसलने से युवक की मौत

Mon, 11 May 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to high speed bike slipping
गुरसहायगंज। सूलनपुर रोड मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग के गांव सूलनपुर निवासी 40 वर्षीय अरविंद उर्फ टाइगर शाम को सराय प्रयाग बाजार था। शाम सात बजे वह बाइक से वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि सूलनपुर रोड मोड़ के पास उसकी बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed