फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   X-ray film is not available, photo has to be taken from mobile

Kannauj News: एक्सरे की नहीं मिलती फिल्म, मोबाइल से खींचनी पड़ती फोटो

Sat, 26 Jul 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
X-ray film is not available, photo has to be taken from mobile
कन्नौज। सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी मरीजों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला अस्पताल में कहने को तो डिजिटल एक्सरे मशीन लगी हुई है, लेकिन मरीजों को एक्सरे फिल्म नहीं मिलती है। टेक्नीशियन मरीजों को उनके मोबाइल से कंप्यूटर स्क्रीन पर एक्सरे की फोटो खींच कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोजाना 400 से 500 मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। अस्पताल में एक्सरे के लिए डिजिटल और मैन्युअल मशीन लगी हुई हैं। सड़क हादसे में घायल और सीने में इंफेक्शन समेत अन्य रोगियों को डॉक्टर एक्सरे कराने की सलाह देते हैं। रोजाना करीब 100 एक्सरे होते हैं। अधिकतर मरीजों का एक्सरे डिजिटल मशीन से किया जाता है।
विज्ञापन

एक्सरे होने के बाद कंप्यूटर की स्क्रीन की मोबाइल से फोटो खींचकर मरीजों को दी जाती और मरीज उसे लेकर डॉक्टर के पास जाते हैं। डॉक्टर मोबाइल पर एक्सरे की फोटो देखकर मरीज को परामर्श देते हैं, जिन मरीजों के पास एन्ड्रॉयड मोबाइल नहीं होता है, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मरीजों के एक्सरे डिजिटल मशीन से किए जाते हैं, लेकिन एक्सरे फिल्म न दिए जाने की जानकारी नहीं है। सीएमएस के आने पर फिल्म न दिए जाने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
- डॉ. एपी सिंह, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed