{"_id":"64b6dfaa0eda57415f0f8084","slug":"worker-commits-suicide-by-hanging-himself-in-family-quarrel-kannauj-news-c-214-1-knj1003-702-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Crime: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, पारिवारिक कलह से था परेशान, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Crime: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, पारिवारिक कलह से था परेशान, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
सार
चौकी प्रभारी अमोलर मुकेश राना ने मंगलवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मजदूर की पत्नी और तीन बच्चे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गोवा गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ भूरा सविता (40) मजदूरी कर परिवार के साथ गुजर-बसर करता था।
विज्ञापन
सोमवार को परिवार में विवाद हो गया था। इसके बाद घर से ग़ुस्से में निकल गया। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश किया, तो प्राथमिक विद्यालय के पास बने प्रधानमंत्री आवास के अंदर छत के कुंडे के सहारे फंदा से लटका शव मिला।
विज्ञापन
आनन फानन उतारा गया पर तब तक मौत हो गई थी। भाई उमेश चंद्र ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी अमोलर मुकेश राना ने मंगलवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मजदूर की पत्नी और तीन बच्चे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन