{"_id":"58d56ad44f1c1b657c1a1688","slug":"women-s-performance-against-municipal-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका प्रशासन के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका प्रशासन के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
तालाब में फैली पड़ी गंदगी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला रामनगर में गौरीशंकर मंदिर के पीछे तालाब है, जिसमें गंदगी के चलते लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। कई बार शिकायत के बाद भी तालाब की सफाई नहीं हो सकी। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को मोहल्ले की महिलाओं ने नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। महिलाओं ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। मोहल्ला रामनगर के लोगों ने बताया कि गौरीशंकर मंदिर के पीछे काफी पुराना तालाब है। तालाब की सफाई न होने से वहां गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है।
गंदगी के चलते मोहल्ले के लोगों का सांस लेना दूभर है। सबसे ज्यादा दिक्कत मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को उठानी पड़ती है। इसके साथ ही अब तालाब में मच्छरों की फौज भी पनपने लगी है, जिससे संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका बनी हुई है। लोगों ने बताया कि कई बार तालाब की सफाई कराए जाने को लेकर नगरपालिका के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। आक्रोशित महिलाओं ने देवी तालाब के पास खड़े होकर नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
महिलाओं का कहना था कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान शीतला गुप्ता, मालती, रानी, राधा, ऊषा गुप्ता, प्रेमलता, ममता पाल, सुनीता, सावित्री, निक्की, पिंकी, प्राची, दीक्षा, गिरजा, गीता, अलका आदि लोग मौजद थे।