फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Women clash over dance video going viral, youth arrested

Kannauj News: डांस का वीडियो वायरल करने पर महिलाएं भिड़ीं, युवक गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Women clash over dance video going viral, youth arrested
सिकंदरपुर। शादी से पहले तेल चढ़ाने की रस्म के बाद घर के बाहर नृत्य कर रहीं महिलाओं का वीडियो बनाकर युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जानकारी होने पर महिलाएं भड़क गईं और युवक की पत्नी की पिटाई कर दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज के बाद लाठी डंडे चले। किसी ने मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के नगला सदारी गांव के रामजीत जाटव की बेटी का शादी तीन दिन पहले हुई थी। शादी से पहले तेल चढ़ाने की रस्म अदा करने के लिए महिलाएं बैंड बाजे के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने गईं थीं।
विज्ञापन

लौटने पर घर की महिलाओं ने बैंड की धुनों पर जमकर डांस किया। सामने घर में रहने वाले नीतू जाटव ने उनका डांस करते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी डांस करने वाली महिलाओं को हुई तो नीतू की पत्नी को उलाहना देते हुए पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दोनों घर के पुरुष भी आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। विवाद का वीडियो बनाकर किसी ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने नीतू जाटव को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed