फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman suffering from labor pain for not being admitted

भर्ती न करने पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला

Fri, 08 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman suffering from labor pain for not being admitted
सौरिख(कन्नौज)। सीएचसी में पहुंची प्रवासी गर्भवती महिला को भर्ती नहीं किया गया। इससे वह गेट के पास बने सुलभ शौचालय में घंटों तड़पती रही।
विज्ञापन

औरैया के कंचौसी गांव निवासी सरिता देवी पत्नी कृष्णा पति एवं अन्य परिजनों के साथ गांव-गांव मजदूरी करती हैं। गुरुवार को महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। अस्पताल में पहले से मौजूद सीएमओ डॉ. विनोद कुमार की आवभगत में कर्मी व्यस्त थे। महिला को यह कहते हुए वापस कर दिया कि छिबरामऊ में भर्ती हो जाओ। परिजन महिला को लेकर जा रहे थे कि पीड़ा बढ़ गई। इससे परिजनों ने सुलभ शौचालय में जमीन पर लिटा दिया। महिला घंटों पड़ी तड़पती रही।

अस्पताल में कार्यक्रम खत्म होने पर मीडिया कर्मियों ने गंदगी में पड़ी महिला को तड़पते देखकर अस्पताल कर्मियों को सूचना दी। तब अस्पताल कर्मियों ने भर्ती करते हुए इलाज शुरू कर दिया। वहीं इस मामले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी का कहना है कि अस्पताल में कार्यक्रम के दौरान कोई महिला नहीं आई। महिला नित्यक्रिया के लिए गई थी। वहां प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जानकारी होते ही भर्ती कर इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed